जलालाबाद: ग्राम पंचायत अफतियापुर में प्रधान व सचिव द्वारा इंटरलॉकिंग की नाली में लगवाई गई पुरानी ईंटें, बीडीओ से की गई शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के विकासखंड जलालाबाद की ग्राम पंचायत अफतियापुर के ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा ग्राम पंचायत में इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया जिसमें पुरानी ईट का प्रयोग किया गया है।इस संबंध में ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी जलालाबाद को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की है।