जलालाबाद: गांव याकूबपुर में विवाहिता ने घरेलूकल्ह के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव याकूबपुर में आज सवेरे सबरीना पत्नी हनीफ ने कमरे के अंदर दुपट्टे के सहारे गले में फंदा लगाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।परिवार के लोगों ने जब उसको फांसी पर झूलते हुए देखा तो उसको उतार कर आनन फान्न में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।