प्रतापगढ़: चिलबिला रेलवे स्टेशन पर मिली अज्ञात युवती की इलाज के दौरान मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
चिलबिला रेलवे स्टेशन पर 21 अक्तूबर को घायल युवती मिली थी। उसे प्रयागराज में इलाज के दौरान बुधवार सुबह 11 बजे मौत हो गई। घटना के समय युवती की पहचान नहीं हो सकी। सीओ सिटी ने बताया की जीआरपी पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के बीच घटनास्थल को लेकर असमंजस था। इसी बीच नगर कोतवाली पुलिस ने घायल को जिला मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने प्रयागराज रेफर किया था।