प्रतापगढ़: एडिशनल एसपी ने प्रतापगढ़ की विभिन्न बाजारों में पैदल गश्त कर अवैध रूप से बिक रही आतिशबाजी की की ज़ब्ती
एडिशनल एसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह मंगलवार की शाम 6 बजे पट्टी कोतवाली आ पहुंचे। इस दौरान पट्टी कस्बे में कोतवाल आलोक सिंह के साथ गस्त किया। कस्बे में अवैध रूप से बिना लाइसेंस के आतिशबाजी बेच रहे एक दुकानदार की आतिशबाजी को सील कर थाने भिजवा दिया। धनतेरस व दीपावली के त्यौहार को लेकर वह पट्टी,आसपुर देवसरा, रखहा, दीवानगंज, कोहडौर आदि बाजारों में पैदल गस्त किया।