प्रतापगढ़: काशीपुर गांव में हुई हत्या के मामले का एसपी ऑफिस में एएसपी ने किया खुलासा, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
संग्रामगढ़ इलाके के काशीपुर तिराहे से हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एएसपी संजय राय ने एसपी कार्यालय में खुलासा करते हुए बताया की बुधवार दोपहर 2 बजे अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। अभियुक्त का नाम रंजीत कुमार तिवारी पुत्र कल्पनाथ तिवारी निवासी ग्राम काशीपुर मजरे, दखवापुर थाना संग्रामगढ़ है ।