प्रतापगढ़: शहर में भाजपा द्वारा एकता का संदेश देने के लिए आयोजित किया गया RUN FOR UNITY, सदर विधायक रहे मौजूद
शहर में भाजपा द्वारा एकता का संदेश देने के लिए RUN FOR UNITY का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव एवं सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने हरी झंडी दिखाई। इस दौरान सदर विधायक ने लौह पुरुष भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।यह कार्यक्रम मंगलवार सुबह करीब 10 बजे आयोजित किया गया जिसमें भाजपा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।