मखदुमपुर: प्रथम सोमवारी पर डीएम-एसपी ने बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम का रात्रि निरीक्षण किया
श्रावण माह की प्रथम सोमवारी पर बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम, बराबर में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए रविवार देर रात जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने मेला क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण ,समेत सभी जगहों का जायजा लिया।