मंझनपुर: मंझनपुर में भारतीय किसान यूनियन राजनैतिक की मासिक बैठक संपन्न, जिलाध्यक्ष ने कहा- 26 जनवरी को निकालेंगे ट्रैक्टर रैली
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक बैठक जिला पंचायत परिसर में हुई। इसमें 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकालने का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि समस्याओं के विरोध में किसान जिला मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी ने कहा कि किसानों की समस्याओं की प्रशासनिक अफसरों द्वारा अनदेखी की जा रही है।