मंझनपुर: गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत महेवाघाट पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ भीड़भाड़ वाले स्थानों में किया एरिया डोमिनेशन
प्रयागराज महाकुम्भ-2025 व गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से महेवाघाट पुलिस बल द्वारा पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मंगलवार को समय 4 बजे थाना क्षेत्र अन्तर्गत मिश्रित आबादी व भीड़भाड वाले स्थानों में एरिया डोमिनेशन किया गया। इस दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपील की गई।