मंझनपुर: मंझनपुर पुलिस ने सीआरपीसी व विद्युत अधिनियम से संबंधित 2 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, चालान भेजा न्यायालय
मंझनपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक मय हमराह पुलिस बल द्वारा 128 सीआरपीसी से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त मिथिलेश कुमार मोर्य निवासी अंबावा पूरब व उ०नि० मय हमराह पुलिस बल द्वारा विद्युत अधिनियम से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त नरेश निवासी गौरा, ओसा थाना मंझनपुर को मंगलवार को समय 1 बजे गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों का चालान न्यायालय भेज दिया गया है।