मंझनपुर: महेवाघाट पुलिस ने घोघपुर में मारा छापा, 5 अभियुक्तों को 52 पत्तों के साथ गिरफ्तार किया, 4720 रुपये बरामद
महेवाघाट थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को समय 12 बजे उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की घोघपुर में जुआ खेला जा रहा है। इसी दौरान बिना वक्त गवाए उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, उप० विनोद कुमार यादव, कांस्टेबल सूरज, विवेकानंद व राम जी मौके पर पहुंचे और घेराबंदी करते हुए जुआ खेल रहे पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।