Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
indradevjimix
नवहट्टा नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल, कचरा फैलाकर जताया विरोध; 29 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी
Kahara, Saharsa
| Aug 27, 2026
MORE NEWS
सिमरी बख्तियारपुर से पास होती हुई जनसाधारण एक्सप्रेस
Kahara, Saharsa | Aug 27, 2026
पेपरलेस रजिस्ट्री के संबंध में दस्तावेज नवीसों एवं स्टाम्प मुद्रांक विक्रेताओं के साथ जिला पदाधिकारी ने की बैठक छपरा, 27 अगस्त 2026। जिला पदाधिकारी, सारण, श्री वैभव श्रीवास्तव ने आज पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था के संबंध में दस्तावेज नवीसों एवं स्टाम्प मुद्रांक विक्रेताओं के साथ बैठक की। बैठक में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर दस्तावेज नवीसों एवं स्टाम्प मुद्रांक विक्रेताओं द्वारा व्यक्त की जा रही आपत्तियों, आशंकाओं एवं व्यावहारिक कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने उपस्थित दस्तावेज नवीसों एवं स्टाम्प मुद्रांक विक्रेताओं की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनकी शंकाओं एवं आशंकाओं का समाधान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था लागू करने का उद्देश्य निबंधन प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी, त्वरित एवं सुविधाजनक बनाना है। इस प्रक्रिया में दस्तावेज नवीसों एवं स्टाम्प मुद्रांक विक्रेताओं के हितों की किसी भी प्रकार से अनदेखी नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था में तकनीकी एवं प्रक्रियागत बदलाव के कारण प्रारंभिक स्तर पर कुछ आशंकाएं स्वाभाविक हैं। संबंधित पक्षों को व्यवस्था की कार्यप्रणाली एवं उनके लिए उपलब्ध भूमिकाओं के संबंध में समुचित जानकारी, प्रशिक्षण एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि संक्रमण की प्रक्रिया सुगम हो सके। जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि दस्तावेज नवीसों एवं स्टाम्प मुद्रांक विक्रेताओं को निरंतर एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि वे पेपरलेस रजिस्ट्री की प्रक्रिया को सरलता से समझ सकें और आवश्यक कार्य मोबाइल के माध्यम से भी, कंप्यूटर पर निर्भरता कम रखते हुए, सुगमतापूर्वक कर सकें। उन्होंने प्रशिक्षण को अधिक व्यावहारिक एवं हैंड्स-ऑन बनाने पर बल दिया, ताकि संबंधित सभी लोग नई व्यवस्था में पूरी दक्षता के साथ कार्य कर सकें। प्रशिक्षण के संबंध में जिला पदाधिकारी ने जिला अवर निबंधन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिला मुख्यालय से संबंधित विभिन्न विद्यालयों में विद्यालय अवधि से पूर्व अथवा विद्यालय अवधि के पश्चात लगातार तीन दिनों तक, दिनांक 29 अगस्त 2026 से, प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर आवश्यक अनुमति एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। जिला पदाधिकारी ने जिला अवर निबंधन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि दस्तावेज नवीसों के लाइसेंस निर्गत करने के लिए रजिस्ट्री कार्यालय में तीन दिनों तक विशेष शिविर आयोजित किया जाए, ताकि इस संबंध में लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन हो सके। बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने दस्तावेज नवीसों एवं स्टाम्प मुद्रांक विक्रेताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पेपरलेस रजिस्ट्री से निबंधन प्रक्रिया में लगने वाला समय कम होगा और कार्य अधिक तेजी से संपादित किया जा सकेगा। इससे निबंधन की संख्या बढ़ने की संभावना है, जिसका सीधा लाभ दस्तावेज नवीसों एवं स्टाम्प मुद्रांक विक्रेताओं को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि सारण जिले में निबंधन के क्षेत्र में पर्याप्त संभावनाएं हैं। जिले में लगभग 16 लाख पुरानी जमाबंदियां हैं तथा नई जमाबंदियों की संख्या भी महत्वपूर्ण है। ऐसे में संपत्ति एवं भूमि से संबंधित निबंधन के लिए सारण जिले में व्यापक संभावनाएं हैं। पेपरलेस रजिस्ट्री के माध्यम से कम समय में अधिक निबंधन संभव होने पर निबंधन की संख्या में वृद्धि होगी और इसका लाभ सभी संबंधित हितधारकों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था में सरकार, आम नागरिक एवं निबंधन कार्य से जुड़े सभी पक्षों का हित निहित है। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि दस्तावेज नवीसों एवं स्टाम्प मुद्रांक विक्रेताओं की व्यावहारिक कठिनाइयों को समझते हुए आवश्यक समन्वय, मार्गदर्शन एवं सहयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से सहयोगात्मक रवैया अपनाते हुए पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता की अपील की। जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर, पारदर्शी, त्वरित एवं सुगम निबंधन सेवा उपलब्ध कराना है। नई व्यवस्था में सभी संबंधित हितधारकों के हितों का समुचित ध्यान रखते हुए आवश्यक सहयोग एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा.
Saharsa, Bihar | Aug 27, 2026
*मुख्यमंत्री के “समृद्ध महिला, समृद्ध बिहार” एवं “नशामुक्त बिहार” अभियान से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े जिलाधिकारी एवं सारण की जीविका दीदियां* * ================ छपरा, 27 अगस्त 2026 ================ माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा आज *“समृद्ध महिला, समृद्ध बिहार”* के संकल्प को साकार करने की दिशा में जीविका दीदियों के हित में विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का उद्घाटन एवं शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने जीविका दीदियों के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा स्वरोजगार के नए अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान *“नशामुक्त बिहार”* अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सहयोग से विशेष जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। माननीय मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनभा�
Saharsa, Bihar | Aug 27, 2026
नवाचार से नई उड़ान, सारण के युवा उद्यमी की अभिनव पहल राज्य सरकार की नवाचार नीति के तहत सारण जिले के दरियापुर प्रखंड अंतर्गत बेला मोहम्मदपुर निवासी नीतीश कुमार ने अपनी पत्नी गुड़िया कुमारी के साथ मिलकर भोजपत्र एग्री प्रेन्योर की शुरुआत की है। आईआईटी के सोशल इनोवेशन लैब में इनक्यूबेटेड इस स्टार्टअप ने प्रिज्म टेक्नोलॉजी एवं थर्मल एनर्जी स्टोरेज पर आधारित एक अभिनव सोलर ड्रायर विकसित किया है। ☀️ इसकी खासियत यह है कि यह सोलर ड्रायर सिर्फ दिन में ही नहीं, बल्कि रात में भी काम करने में सक्षम है। यह पहल स्थानीय स्तर पर कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण, संरक्षण और मूल्यवर्धन के साथ-साथ ग्रामीण युवाओं में उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम है। सारण के युवा, नवाचार के साथ—आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम। 🇮🇳
Saharsa, Bihar | Aug 27, 2026
**मुख्यमंत्री के “समृद्ध महिला, समृद्ध बिहार” एवं “नशामुक्त बिहार” अभियान से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े जिलाधिकारी एवं सारण की जीविका दीदियां* * ================ छपरा, 27 अगस्त 2026 ================ माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा आज *“समृद्ध महिला, समृद्ध बिहार”* के संकल्प को साकार करने की दिशा में जीविका दीदियों के हित में विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का उद्घाटन एवं शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने जीविका दीदियों के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा स्वरोजगार के नए अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान *“नशामुक्त बिहार”* अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सहयोग से विशेष जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। माननीय मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं व्यापक जन-जागरूकता की आवश्यकता पर बल देते हुए सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की। माननीय मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से *सारण जिला भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से* जुड़ा रहा। समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं उप विकास आयुक्त श्री लक्ष्मण तिवारी की उपस्थिति में बड़ी संख्या में जीविका दीदियां, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना तथा *“समृद्ध महिला, समृद्ध बिहार”* के लक्ष्य और *“नशामुक्त बिहार”* के संकल्प को साकार करने हेतु अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता तथा सामाजिक उन्नयन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन जिले में सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु जागरूकता एवं जनसहभागिता आधारित अभियानों को और अधिक व्यापक रूप से संचालित किया जाएगा, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक इसका सकारात्मक संदेश पहुंच सके।
Saharsa, Bihar | Aug 27, 2026
सहरसा में जाम से परेशान लोगों ने डीएम की गाड़ी रोकने की कोशिश, अतिक्रमण हटाने का दिया भरोसा......see more
Kahara, Saharsa | Aug 27, 2026
सहरसा में जाम से परेशान लोगों ने डीएम की गाड़ी रोकने की कोशिश, अतिक्रमण हटाने का भरोसा
Kahara, Saharsa | Aug 27, 2026
काशनगर थाना का एसपी विक्रम सिहाग ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा सहरसा: पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने काशनगर थाना का निरीक्षण कर थाना परिसर, अभिलेखों एवं लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना की कार्यप्रणाली और पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए नियमित एवं प्रभावी गश्ती सुनिश्चित करने, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया। एसपी ने आमजनों की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निष्पादन करने का निर्देश संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने को कहा।
Kahara, Saharsa | Aug 27, 2026