#बालाघाट
मुरकुड़ा में किसान ने 65 डिसमिल में लगाई तिल की फसल
कृषि विभाग ने कराया गिरदावरी, अधिक उत्पादन के लिए किसान को दिया तकनीकी मार्गदर्शन
तहसील किरनापुर के ग्राम मुरकुड़ा में कृषक प्रणय कावरे ने लगभग 65 डिसमिल भूमि में तिल की फसल लगाकर तिल की खेती को बढ़ावा देने की दिशा में पहल की है। फसल की जानकारी दर्ज करने के लिए किरनापुर की ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा पटवारी से समन्वय कर तिल की फसल की गिरदावरी का कार्य कराया गया।
कृषि विभाग के मैदानी अमले ने खेत का अवलोकन कर किसान को तिल की फसल के बेहतर उत्पादन के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया। इस दौरान फसल की उचित देखभाल, समय पर आवश्यक कृषि कार्य तथा उत्पादन बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने की सलाह दी गई।
कृषि विभाग द्वारा किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ तिल जैसी तिलहनी फसलों की खेती के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि किसानों को फसल संबंधी तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने से उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि के साथ उनकी आय बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है। कृषक प्रणय कावरे ने कृषि विभाग के मार्गदर्शन का लाभ लेते हुए फसल की बेहतर देखभाल करने और तिल का अच्छा उत्पादन प्राप्त करने की उम्मीद जताई है।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minmpkrishi
2 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Oct 5, 2026