बिरसा के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का सम्मान कर मनाया सेवा मेरा योगदान दिवस
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देश पर संचालित संकल्प सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के तहत बिरसा के कैंडाटोला स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद की टीम ने बुजुर्गों से आत्मीय संवाद कर उनका हालचाल जाना और उनके साथ समय बिताया।
इस अवसर पर बुजुर्गों को तिलक लगाकर एवं श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया गया। साथ ही फल, मिठाई, बिस्किट एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। बुजुर्गों ने भी उपस्थित लोगों को आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में जन अभियान परिषद बालाघाट के जिला समन्वयक महेश पटले ने कहा कि बुजुर्ग किसी भी परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर होते हैं। उनका जीवन अनुभव आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देता है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण पहच�
9 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Oct 5, 2026