#बालाघाट
मलांजखण्ड में सेवा सेतु शिविर आयोजित, 441 आवेदन पंजीकृत और 151 हितग्राहियों को मिला लाभ
नगर पालिका परिषद मलांजखण्ड द्वारा ‘सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार’ के तहत 4 अक्टूबर 2026 को वार्ड क्रमांक 04 मोहगांव स्थित नगर पालिका कार्यालय परिसर में विशाल मेगा ‘सेवा सेतु शिविर’ का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना रहा।
शिविर में आयुष्मान भारत, पीएम स्वनिधि, लाड़ली लक्ष्मी, उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा, ई-श्रम, पेंशन योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), स्वास्थ्य जांच सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं एवं जानकारी नागरिकों को उपलब्ध कराई गई।
सेवा सेतु शिविर के दौरान कुल 441 आवेदन आरसीएमएस पोर्टल पर पंजीकृत किए गए। इनमें से 151 हितग्राहियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ प्रदान किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नागरिकों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी दी गई।
शिविर में नगर पालिका परिषद मलांजखण्ड के अध्यक्ष श्री मानसिंह मेरावी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैहर श्री अनिकेत शांडिल्य (आईएएस), तहसीलदार बिरसा सुश्री बबीता सूर्या, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिरसा श्री नितिन भट्ट सहित नगर पालिका के समस्त सभापति एवं पार्षद तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा पात्रता के अनुसार योजनाओं में आवेदन करने की अपील की है। शिविर के माध्यम से नागरिकों को शासकीय सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराने और समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में प्रयास किया गया।
#सेवा_सेतु_अभियान
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#cmmadhypradesh
#JansamparkMP
#mpurbandeptt
15 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Oct 5, 2026