गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के IMA हॉल में लॉयंस क्लब गया ने जीरिएट्रीक क्लीनिक में 80 मरीजों का निःशुल्क इलाज किया
लॉयंस क्लब गया के द्वारा रविवार की दोपहर 3 बजे तक शहर के आईएमए हॉल में निःशुल्क जीरिएट्रीक क्लीनिक का आयोजन किया गया। लायन डॉ. नन्द किशोर गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में 80 रोगियों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच कर उपचार किया। सभी मरीजों का ब्लड शुगर टेस्ट किया गया, जबकि हृदय रोगियों के लिए ईसीजी की सुविधा उपलब्ध रही।