महिषी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 251.64 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त
सहरसा/महिषी। महिषी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 251.64 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मारुति सुजुकी कार को भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को दिवा गश्ती/छापेमारी के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि बनगांव भारतमाला रोड से महिषी गांव की ओर एक सफेद रंग के वाहन से अवैध मादक पदार्थ/शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद महिषी थाना पुलिस एवं तकनीकी टीम ने महिषी विश्वकर्मा चौक के पास वाहनों की जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस वाहन को देखकर चालक गाड़ी छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने सशस्त्र बल के सहयोग से एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम नन्दलाल पाण्डेय, पिता स्वर्गीय ठाकुर पाण्डेय, निवासी सिमरिया, थाना चकाई, जिला जमुई बताया। वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर 251.64 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने शराब और मारुति सुजुकी कार को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में महिषी थाना कांड संख्या 230/2026, दिनांक 20.09.2026 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में महिषी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती, परीक्ष्यमान पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
Kahara, Saharsa | Sep 21, 2026