खेल भवन में चार दिवसीय प्रशिक्षण सत्र आयोजित, आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल स्वरूप में विकसित करने पर जोर
छपरा, 21 सितंबर 2026।
जिला खेल भवन, छपरा में ‘प्रथम’ फाउंडेशन के द्वारा चार दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के शारीरिक, बौद्धिक एवं मानसिक विकास के आकलन से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस संबंध में दीप प्रज्वलन के साथ प्रशिक्षण सत्र के प्रारंभ में जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में इस प्रशिक्षण सत्र की आवश्यकता एवं स्वरूप पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि
इस प्रशिक्षण के तहत चयनित 18 बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (सीडीपीओ),98 महिला पर्यवेक्षिकाओं (एलएस)तथा 105 आंगनबाड़ी सहायिकाओं एवं सेविकाओं को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के समग्र विकास का व्यवस्थित आकलन करने तथा गतिविधि आधारित शिक्
Saharsa, Bihar | Sep 21, 2026