_*स्पेशल पिंक (समाधान दिवस)/मिशन शक्ति तहसील दिवस का किया गया आयोजन*_
_*डीएम-एसपी ने तहसील ऊँचाहार में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं*_
_*शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण से निस्तारण कराए अधिकारी - डीएम*_
_*सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 52 शिकायतें आयी, 06 का तत्काल हुआ निस्तारण*_
*रायबरेलीः- 17 अक्टूबर 2026*
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में तहसील ऊँचाहार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये।
जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील ऊँचाहार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग 25, पुलिस 12, पूर्ति विभाग 08, विकास 04, वन विभाग 02 एवं विद्युत 01 कुल 52 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें से 06 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित कराए।
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने भी पुलिस से संबंधित मामलों को सुना और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन स्पेशल पिंक (समाधान दिवस)/मिशन शक्ति तहसील दिवस के रूप में किया गया, जिसमें विशेषकर महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर सुना गया तथा उनका निस्तारण कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में निराश्रित महिला विधवा पेंशन के 05, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 04, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 06 महिला लाभार्थियों को प्रमाण पत्र तथा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा कल्याण योजना के 08, दैवीय आपदा घर गिरि सहायता के अन्तर्गत 05 महिला लाभार्थियों को डमी चेक वितरित किया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ऊँचाहार विवेक राजपूत, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० मनोज कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चन्द्र सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।