मनगढ़ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का ई-रिक्शा भीषण हादसे का शिकार।
रायबरेली/ऊंचाहार के अरखा प्लाई फैक्ट्री के पास सड़क किनारे खड़े डीसीएम से टकराया ई-रिक्शा।
हादसे में 45 वर्षीय राजू की दर्दनाक मौत, छह अन्य लोग घायल।
मृतक राजू प्रतापगढ़ जिले के देवसरे थाना महराजगंज के निवासी बताए गए हैं।
शुक्रवार शाम दर्शन कर घर लौटते समय हुआ दर्दनाक सड़क हादसा।
सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में डीसीएम से टकराया ई-रिक्शा।
हादसे के बाद घटनास्थल पर मची चीख-पुकार, घायलों में अफरा-तफरी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
सीएचसी में डॉक्टरों ने राजू को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में धनराज (50) और शर्मिला (40) भी घायल।
धनराज और शर्मिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
अन्य घायलों का भी अस्पताल में कराया गया उपचार।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
दुर्घटना में शामिल डीसीए�