अटौरा बुजुर्ग चौकी में सचिन सिंह की तैनाती के बाद कानून-व्यवस्था को मिली नई धार!
रायबरेली जिले के गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र की अटौरा बुजुर्ग चौकी की कमान सचिन सिंह के हाथों में आने के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुचारु रूप से चल रही है। चौकी इंचार्ज की सक्रियता, मुस्तैदी और जिम्मेदारी के साथ निभाई जा रही ड्यूटी चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस की सतर्कता और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के प्रयासों से कानून-व्यवस्था को मजबूती मिल रही है। वर्दी का रौब नहीं, जिम्मेदारी का एहसास—यही है सचिन सिंह की कार्यशैली की पहचान! जनता की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।
#voicebharat24 #raebarelinews #रायबरेली #RaebareliPolice @sachinsinghsooryavanshi
Rae Bareli, Raebareli | Oct 16, 2026