कर्वी: अरछा बरेठी में स्थित श्री राजाराम रामेश्वर शिव मंदिर में सावन के मौके पर हो रहा अद्भुत पूजन और आरती
जिला मुख्यालय से तकरीबन 15 किलोमीटर दूर अरछा बरेठी गांव में स्थित है राजा राम रामेश्वर शिव मंदिर । सावन के महीने में इस मंदिर में अद्भुत आरती का आयोजन किया जाता है । इस मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के अंदर भगवान भोलेनाथ के प्रति अपार श्रद्धा और समर्पण होता है। इस मंदिर का निर्माण पंडित गया प्रसाद पांडे द्वारा कराया गया है