कर्वी: भरतकूप थाना क्षेत्र के हुडा के जंगल में मिले व्यक्ति के कंकाल की पहचान बांदा निवासी के रूप में हुई
भरतकूप के हुडा के जंगल में बीते सोमवार की शाम 6 बजे एक व्यक्ति के कंकाल अवस्था में शव मिला है।मृतक की पहचान राजाभइया पुत्र छितानी नि०जिला बांदा के रूप में हुई है। परिजनों ने मृतक की हत्या का आरोप रिश्तेदार पर लगाया है।वहीं पुलिस ने शव का आज मंगलवार की दोपहर 1:30 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है। मृतक बीती 24 जुलाई को 4 लोगों के साथ चित्रकूट आया था।