कर्वी: कर्वी के चमड़ा मंडी शराब ठेका के सामने अचेत अवस्था में पड़े व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
कर्वी के चमड़ा मंडी शराब ठेका के पास बीते सोमवार की शाम 7 बजे पुलिस एक व्यक्ति अचेत अवस्था मे मिला जिसको जिला अस्पताल में मृत घोषित किया था।मृतक लोकनाथ पुत्र छेदीलाल निवासी रूपौली के परिजनों ने बताया कि लोकनाथ 6 वर्ष से कर्वी के चमड़ा मंडी मे रहता था। वहीं परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने मृतक के शव का आज मंगलवार की दोपहर 2 बजे जिला चीरघर मे पीएम कराया है।