कर्वी: सीतापुर के परिक्रमा में घरेलू काम न करने पर मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में भर्ती
सीतापुर के परिक्रमा में मां की डांट से क्षुब्ध होकर 15 वर्षीया किशोरी खुशबू पुत्री शिवनंदन ने आज मंगलवार की सुबह 10:30 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।परिजनों ने बताया कि घरेलू काम न करने पर मां ने खुशबू को डांट दिया था। वहीं खुशबू का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है फिलहाल खुशबू की हालत अब ठीक बताई जा रही है।