कर्वी: शिवरामपुर के रैपुरवा माफी गांव में बारिश के दौरान गिरे घर के मलबे में दबने से विवाहिता की मौत, पुलिस ने कराया शव का पीएम
शिवरामपुर के रैपुरवा माफी गांव में बीते सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि 1:30 बजे बारिश के दौरान गिरे घर के मलबे में दबने से 25 वर्षीया महिला कल्पना पत्नी धनराज की मौत हो गई।कल्पना घर मे कमरे के अंदर सो रही थी,तभी यह हादसा हो गया।वहीं परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर शव का आज मंगलवार की दोपहर 1:30 बजे जिला मुख्यालय में पीएम कराया है।