चित्तौड़गढ़: कोटा से अपहरित 5 में से 3 बालक चित्तौड़गढ़ में दस्तियाब, पन्नाधाय बस स्टैंड पर कचरा बीनते मिले
मानव तस्करी विरोधी यूनिट चित्तौड़गढ़ ने कार्यवाही करते हुए कोटा शहर से अपहृत 03 नाबालिग बालकों को चित्तौड़गढ़ से दस्तयाब किया। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे बताया कि 20 अगस्त 2026 को आर.के. पुरम, कोटा शहर क्षेत्र से 05 नाबालिग बालक अपहृत हो गए थे। इस संबंध में थाना आर.के. पुरम पर प्रकरण दर्ज किया गया था। मानव तस्करी विरोधी