हसनपुर: सैदनगली के नौरंगाबाद में सामान के पैसे मांगने पर दुकानदार को पड़ा भारी, दबंगों ने की पिटाई और तोड़फोड़
सैदनगली थाना क्षेत्र के मोहल्ला नौरंगाबाद में इमरान पुत्र शमशेर शाह का परिवार रहता है। बुधवार को लगभग 4:00 बजे इमरान अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान हासिम कुरेशी, भुल्ला कुरैशी मोहल्ला कुरेशियां अपने अज्ञात लोगों के साथ दुकान पर पहुंच गए और सामान खरीदने की बात करने लगे, दुकानदार इमरान ने जब सामान दिया तो उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया।