हसनपुर: आदमपुर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, परिजनों ने लगाया जाम
आदमपुर में एक निजी चिकित्सक की सड़क हादसे में मौत हो गई। आदमपुर-सौधन मार्ग पर पुलिस लिखी कार ने बाइक सवार चिकित्सक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक वाहन को थाने के पास छोड़कर फरार हो गया। गांव बांगड़ छोईया निवासी 28 वर्षीय प्रताप सिंह गांव दढ़ियाल में क्लीनिक चलाते थे। सोमवार सुबह 9 बजे वह आदमपुर से सामान खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे।