हसनपुर: हसनपुर थाना पुलिस ने जमीनी विवाद व मारपीट के मामले में फरार चार वारंटियों को गिरफ्तार कर किया चालान
आपको बता दे की हसनपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जमीनी विवाद व मारपीट में फरार चल रहे चार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। हसनपुर के सीओ दीप कुमार पंत ने बताया है कि जमीनी विवाद व मारपीट में फरार चल रहे मलखान, नौरंग, कृष्णा, देवदत्त निवासी गांव गंगाचोली हैं। इन सभी को गिरफ्तार करने के बाद संबंधित धारा में चालान भी कर दिया है।