हसनपुर: हसनपुर नगर में भाजपा महिला मोर्चा ने सेना के सम्मान में शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली
भाजपा महिला मोर्चा के तत्वाधान में नगर में महिलाओं द्वारा सेना के सम्मान में शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया,शौर्य यात्रा का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा तिरंगा दिखाकर किया गया। शौर्य यात्रा में महिलाएं देशभक्ति नारे लगाती हुई चल नहीं थी। भाजपा हाई कमान के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह शौर्य यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है।