बनते ही उखड़ने लगी प्रधानमंत्री सड़क, ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल
कौशांबी। विकास खंड नेवादा के पुरखास ग्राम सभा चौराहे से केवट का पुरवा तक निर्माणाधीन प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) की सड़क गुणवत्ता को लेकर सवालों के घेरे में आ गई है। करीब 5 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुए अभी एक माह भी नहीं बीता है, लेकिन कई स्थानों पर सड़क में दरारें पड़ने और धंसने की शिकायत सामने आई है। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार लगभग 611.07 लाख रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाली इस सड़क का निर्माण कार्य मेसर्स आरजी बिल्डवेज इंजीनियर्स लिमिटेड, राजनगर गाजियाबाद द्वारा कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है, जिसके चलते सड़क बनते ही जगह-जगह से फटने और धंसने लगी है।
ग्रामीण प्रेम कुमार, मूलचंद्र साहू, सैयद तारिक अहमद, बबलू और भैया ने बताया कि सड़क निर्माण