विभूतिपुर: विभूतिपुर उत्तर पंचायत में मतदान के लिए लोगों को किया जागरुक
विभूतिपुर उत्तर पंचायत में शनिवार को जागरुकता रैली निकाल कर लोगों को मतदान के लिए जागरुक किया गया। मुखिया विभा कुमारी के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में जीविका दीदी, मनरेगा मजदूर, सफाई कर्मी और अधिकारी शामिल हुए। सभी ने श्लोगन आदि को दोहराते हुए जागरुकता फैलाते दिखे। रैली पंचायत भवन परिसर से निकल कर खोकसाहा चौक पर समाप्त की गई।