विभूतिपुर: सिरसी टोला भिड़ी वार्ड 1 में महिला पर डायन का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने की मारपीट, मैला पिलाने का किया प्रयास
सिरसी टोला भिड़ी वार्ड एक निवासी महेश्वर पासवान की पत्नी राम दुलारी देवी ने कतिपय लोगों द्वारा डायन बताकर मारपीट और मैला पिलाने के प्रयास को लेकर स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इसमें गांव के हीं रोहित पासवान, कृष्णा देवी, अनिल पासवान, राहुल पासवान, सौरभ पासवान, विकास पासवान और इसके तीन अज्ञात कुटुंब को नामजद किया है।