विभूतिपुर: विभूतिपुर पुलिस ने महमदपुर सकरा से अल्टो कार से अंग्रेजी शराब सहित चालक को किया गिरफ्तार
विभूतिपुर पुलिस ने मद्य निषेध इकाई पटना से प्राप्त सूचना के आधार पर एक सफेद रंग के आल्टो कार से 5 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की है। साथ हीं उक्त कार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार कार चालक महमदपुर सकड़ा निवासी रामाशीष महतो का पुत्र टिनु कुमार है।