कटोरिया प्रखंड मुख्यालय के सभागार में सोमवार दोपहर पंचायत समिति की बैठक हुई। कार्यवाहक प्रमुख, बीडीओ सहित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी एवं विभिन्न पंचायत के मुखिया व पंसस बैठक में उपस्थित रहे। करीब दो बजे तक चली बैठक में प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्या को सामने रखा एवं समाधान की मांग की।