दादरी: ग्रेटर नोएडा स्थित राइस चौक पर समीर में दो तेज रफ्तार कारों के बीच हुई जोरदार टक्कर, चालक समेत 2 लोग गंभीर घायल
ग्रेटर नोएडा स्थित राइस चौक के समीप रविवार दे रात उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब दो तेज रफ्तार कारों में अनियंत्रित होकर आपस में जोरदार टक्कर हो गई। भीषण दुर्घटना में एक कार चालक समेत दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दुर्घटना के वक्त वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी।