दादरी: निर्माणाधीन भंगेल रोड से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरा 22 वर्षीय मजदूर, उपचार के दौरान हुई दर्दनाक मौत
नोएडा में स्थित निर्माणाधीन भंगेल रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब निर्माण कार्य के दौरान एक 22 वर्षीय मजदूर संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गया। आनन-फानन में मजदूर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मूल रूप से 22 वर्षीय श्रीकेश के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।