रायबरेली: एम्स हॉस्पिटल में साइबर अपराधों के संबंध में डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों को किया गया जागरूक
3 दिसंबर मंगलवार दोपहर 3 बजे साइबर क्राइम से बचने तथा सतर्क रहने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें रायबरेली साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक विंध्य विनय के द्वारा एम्स के डॉक्टर स्टाफ एवं मेडिकल छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। साइबर क्राइम से पीड़ित व्यक्ति साइबर क्राइम नंबर 1903 पर शिकायत दर्ज करा सकता है। साइबर ठगी के बारे विस्तृत जानकारी दी गई।