रायबरेली: गुरबक्शगंज थानाक्षेत्र के सोईठा के पास शराब व्यवसाई से हुई लूट का एसपी ने किया खुलासा, 4 गिरफ्तार
गुरबक्शगंज थानाक्षेत्र के सोईठा में,शराब व्यवसाई के साथ बदमाशों द्वारा की गई लूट के मामले में,मंगलवार को एसपी यशवीर सिंह ने घटना का खुलासा किया है।बताया की,घटना में शामिल,चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।जिनपर कार्रवाई करते हुए,न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।लूट गए पैसे भी,लुटेरों के पास से बरामद हुए है।इस लूट के पैसे से एक ने बाइक भी खरीदी थी।