रायबरेली: कोतवाली नगर पुलिस ने विभिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्त को थानाक्षेत्र से किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
कोतवाली नगर पुलिस ने,मंगलवार को,थानाक्षेत्र से भ्रमण के दौरान,विभिन्न मुकदमों में दर्ज,एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार अभियुक्त को,थाना कार्यालय पर लाकर अभियोग पंजीकृत करते हुए,न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया,शहर कोतवाल ने बताया कि,अभियुक्त पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।