रायबरेली: गुरबक्श गंज में शराब व्यवसायी के साथ हुई लूट का हुआ अनावरण, नगदी व शस्त्र के साथ आरोपियों को भेजा गया जेल
3 दिसंबर मंगलवार दोपहर 1:30 बजे एस पी यशवीर सिंह ने रविवार शाम को लूट की घटना को अंजाम देने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। घटना में चार अभियुक्त शामिल थे। जिनके पास से लूट गए 362000 नगद तथा लूट के रुपए से खरीदी गई पल्सर बाइक एवं लूट की घटना में अंजाम देने वाली एक स्प्लेंडर बाइक तथा अवैध तमंचा बरामद किया गया है। घटना का अनावरण एसपी के द्वारा किया।