मिर्ज़ापुर: छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर केबीपीजी कॉलेज के छात्र नगर मजिस्ट्रेट से मिले, सकारात्मक जवाब न मिलने पर जताया आक्रोश
छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर केबीपीजी कॉलेज के छात्र सोमवार की सुबह 11:00 बजे नगर मजिस्ट्रेट से मिलने पहुंचे। नगर मजिस्ट्रेट का सकारात्मक जवाब न मिलने पर छात्र आक्रोशित हो गए। छात्रों ने कहा कि चुनाव नहीं कराया गया तो वह धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान अगर किसी छात्र-छात्रा को कुछ होता है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन और जिला प्रशासन की होगी।