मिर्ज़ापुर: पडरी थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा नाबालिक लड़की को भगा ले जाने पर पीड़ित परिवार ने कलेक्ट्रेट में डीएम को सौंपा ज्ञापन
बताते चले कि पड़री थाना क्षेत्र के लोकापुर गांव निवासी पीड़ित परिवार सोमवार की दोपहर 1:00 बजे। जिला कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंप कर बताया कि। मेरी बहन नाबालिक है और दबंगों ने मेरी बहन को हम लोगों के ना रहने पर घर से भगा ले गए। पडरी थाने में जाने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। दबंग लोग थाने में रुपया देकर उल्टा हम लोगों को ही डरा धमकवा रहे हैं।