मंदसौर कलेक्टर अदिती गर्ग के निर्देश पर जिला आबकारी विभाग द्वारा जिले में संचालित विभिन्न कम्पोजिट मदिरा दुकानों के विरुद्ध अनियमितताओं को लेकर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि शासन द्वारा निर्धारित दरों पर मदिरा विक्रय सुनिश्चित करने के लिए सतत निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है।