भरथना: बकेवर कस्बे के अम्बेडकर पार्क के पास बस्ती के समीप आतिशबाजी की दुकानें लगने से सुरक्षा पर अनदेखी
बकेवर कस्बे के अंबेडकर पार्क के समीप बस्ती के पास टेंट लगाकर आतिशबाजी की दुकानें सजाई गई हैं। ग्रामीणों ने आबादी के नजदीक बारूद की दुकानें लगाए जाने पर हादसे की आशंका जताते हुए इन्हें सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि दुकानों के आसपास अग्निशमन सिलेंडर, पानी और बालू की पर्याप्त व्यवस्था नहीं दिखाई दे रही है।