नशे के खिलाफ सभी प्रखंडों में व्यापक स्तर से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 19 से 26 जून तक चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, हजारीबाग के सभी 16 प्रखंडों में रूट प्लान के अनुसार नुक्कड़ नाटक के माध्यम युवाओं को जागरूक किया जा रहा है।