प्रतापगढ़: महाकुंभ के लिए प्रतापगढ़ सिविल लाइन्स से 30 बसें चलेंगी, सोमवार से प्रत्येक 10 मिनट के अंतराल पर होंगी रवाना
प्रयागराज में महाकुम्भ मेले के दौरान पौष पूर्णिमा स्नान पर्व सोमवार को पहला दिन है। एआरएम ने सोमवार सुबह 8.30 बजे बताया की श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने 20 अनुबंधित और 10 नियमित बसों का बेड़ा तैयार किया गया है, जो सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक सेवाएं देगी। उन्होंने बताया की रोडवेज डिपो से हर 10 मिनट के अंतराल पर बसें रवाना होंगी।