सिरसागंज: गांव घुड़ियाटीकुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश, मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ
सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम घुड़ियाटीकुर में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को सुबह घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और आंबेडकर अनुयायियों में आक्रोश फैल गया। घटना के बाद गांव में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने स्थिति को संभाला।