दमोह: नरसिंहगढ़: सुनार नदी कार हादसे में नया मोड़, मृतिका के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Damoh, Damoh | Feb 18, 2026 दमोह नरसिंहगढ़ स्थित सुनार नदी में गिरी कार के मामले में नया मोड़ आया है। हादसे में मृत सपना अहिरवार के परिजनों ने पति अमित उर्फ सुनील पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दो बेटियों के बाद बेटे की चाहत में वह प्रताड़ित करता था। बुधवार को शव मिलने के बाद नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी अभिषेक पटेल ने बताया बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।